Skip to main content

फोल्डर के आइकन को हमेशा के लिए कैसे बदलें?

change your folder icon according to your choice and make them permanent.Good by to old one.
हेलो दोस्तो कभी न कभी तो आपने सोचा होगा। किसी फोल्डर के icon को कैसे बदलें या अपनी मनपसंद का कोई icon कैसे लगाएं। लेकिन जब कभी हम windows के ड्राइव में icon चेंज करते हैं तो वह आसानी से चेंज हो जाता है, लेकिन समस्या तब आती है जब हम कभी एक्सटर्नल drive (पेन drive या  usb हार्ड डिस्क) की फोल्डर के आइकॉन को चेंज करते है। वह चेंज तो हो जाता है लेकिन जब उस drive को किसी दूसरे कंप्यूटर से कनेक्ट करते हैं, तो उसके आइकन windows के डिफॉल्ट आइकन में चेंज हो जाते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए मैंने बहुत सारे आर्टिकल्स पढ़ें और फाइनली मुझे एक solution मिला।
इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा कि
फोल्डर का डिफॉल्ट आइकन कैसे चेंज करें, अपना कस्टम आइकन कैसे लगाएं और ऐसा क्या करें जिससे वह आइकन परमानेंट हो जाए।

सबसे पहले यह जानना जरूरी है। custom icon लगाने से पहले आपके पास icon फाइल होनी चाहिए। यह icons आप Google से सर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं।Google में टाइप करे free icon download. सबसे पहले उस आइकन फाइल को उस फोल्डर के अंदर रखें। जिस फोल्डर का आपको आइकन चेंज करना है।
you can change folder type and choose a custom icon for it.

उसके बाद उस फोल्डर पर राइट क्लिक करके properties पर क्लिक करें⇒उसके बाद customize tab पर क्लिक करें ⇒ change icon पर क्लिक करें। change icon पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक डायलॉग खुलेगा जिसमें windows के डिफॉल्ट icons भी होते हैं लेकिन हम अपना आइकन लगाना चाहते हैं इसलिए हम browse  पर क्लिक करेंगे।


⇒browse पर क्लिक करें।
browse पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक windows खुलेगी उस windows में उस आइकन को ढूंढे तथा सेलेक्ट करें।  जो आपने उस फोल्डर के अंदर रखा है।
उसके बाद ओके पर क्लिक करें⇒दोबारा से ओके पर क्लिक करें।
इतना करने के बाद आप के फोल्डर पर icon चेंज हो गया अगर यह आपने usb ड्राइव में किया है और आप अपने usb ड्राइवर को दूसरे कंप्यूटर में लगाएंगे तो icon फिर दोबारा से डिफॉल्ट हो जाएगा। इस आइकन को परमानेंटली सेट करने के लिए उस फोल्डर को खोलें तथा एड्रेस बार में उस फोल्डर के नाम के आगे  backslash(\) लगाएं तथा यह वर्ड टाइप करें desktop.ini तथा उसके बाद एंटर करें।



अब आपके साथ एक फाइल खुलेगी उस फाइल में icon की लोकेशन होती है। हम icon के नाम को छोड़कर इस लोकेशन को अगर डिलीट कर देंगे तो फिर वह icon  चेंज नहीं होगा।



[.shellClassInfo]
IconResource=H:\test\test\Apple.ico,0

हमारी इस फाइल में आइकन का नाम Apple.ico है अतः हम= के बाद के तथा Apple.ico के पहले text को डिलीट कर देंगे डिलीट करने के बाद यह टेक्स्ट कुछ इस तरह दिखेगा ।

 [.shellClassInfo]
IconResource=Apple.ico,0

उसके बाद इस फाइल को सेव करते हैं आपका आइकन परमानेंटली सेट हो चुका है। 

अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई तो जरूर शेयर करें और अगर आपका कोई शिकायत या सुझाव है तो नीचे कमेंट में अपनी राय अवश्य दें। आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। धन्यवाद

Comments

Popular posts from this blog

बूट फाइल्स क्या होती हैं ? Microsoft windows के सभी वर्जन की बूट फाइल्स.

जैसे ही हम अपने कंप्यूटर का पावर स्विच ऑन करते हैं ऑन करने के बाद डेस्कटॉप आने तक बहुत सारी प्रोसेस होती हैं  । ये सभी प्रोसेस स्टेप वाइज होती है  ।  1.Power on self test (POST) 2.initial startup phase  3.boot loader phase  4.detect ahd configure hardware phase  5.kernel loading phase  6.log on phase  अगर आप इन processes के बारे में और जानकारी चाहते तो हमारी इस पोस्ट को जरुर पढ़ें ⇒विंडोस की स्टार्टअप प्रोसेस क्या है ? फिलहाल हम अभी बूट फाइल्स के बारे में जानते हैं। यह सभी स्टेप कुछ फाइलों के द्वारा कंप्लीट होते हैं यह फाइल कुछ इस तरह के काम करती हैं जैसे  *हार्ड डिस्क में कितने ऑपरेटिंग सिस्टम इनस्टॉल है।  *boot partition कौन सा है। *मदरबोर्ड पर तथा मदर बोर्ड से कितने डिवाइस कनेक्टेड हैं।  *उन सभी devices का आपस में कम्युनिकेशन कराना।  इन फाइलों को ही boot files कहा जाता है। यह सभी फाइलें windows के सभी वर्जन के अनुसार अलग-अलग होती हैं। DOS Boot up Sequence IO.SYS – यह एक बायनरी फाइल होत...

What is windows startup process?

hello, friends it this post I will tell you about Windows startup process. When windows start then there are some steps one by windows.These steps are approximate same for Microsoft Windows all version. In this post, i will explain with help of windows XP loading process. Windows XP,2k,2k3 operating system 1.POST 2.Initial startup process 3.boot loader phase 4.Detect and configure Hardware phase 5.Kernel loading phase 6.Login phase Windows Vista,7 and later os 1.POST 2.Initial startup process 3.Windows boot manager phase 4.Windows boot loader phase 5.Kernel loading phase 6.Login phase 1.POST(Power ON Self Test):-  As soon as we start the computer.the processor of computer follows some programming instructions.That instruction is stored in BIOS or EFI.The post is the first set of that instruction.it can diagnose and fix following problems. A . In starting check the hardware.For example - How much memory in the system. B . Check that device which is ...

What is boot file? Microsoft windows all version boot files.

As soon as we do on the power switch on your computer until desktop there are lots of process occurs. These process occurs step-wise . 1.Power on self test (POST) 2.initial startup phase  3.boot loader phase  4.detect ahd configure hardware phase  5.kernel loading phase  6.log on phase  for Complete information about all above processes please read our post on computer startup process   Currently, we are aware of the boot files. All steps are completed by some files.It works something like this. * How many operating systems installed on the hard disk. * which is Boot partition. * How many devices are connected to the motherboard. The inter-communication to all devices. *load driver according to hardwares. *loading operating system. These files are called the boot files. The windows of all the files that vary according to the version. DOS Boot up Sequence IO.SYS – A binary file that provides basi...